गला रेतकर आठ वर्षीय बालक की हत्या
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालोपाड़ा पंचायत के जगदल गांव निवासी शेखर चंद्र मंडल के आठ वर्षीय पु
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 11:00 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालोपाड़ा पंचायत के जगदल गांव निवासी शेखर चंद्र मंडल के आठ वर्षीय पुत्र आदेश कुमार मंडल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी अनुसार शुक्रवार को मृतक के घर के नजदीक स्थित मध्य विद्यालय जगदल के छत पर मृतक के परिजन ने धान सुखने दिया था। इसी की देखभाल वह बच्चा कर रहा था। कुछ देर बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी एवं शव को विद्यालय की सीढ़ी के नीचे फेंक दिया गया था। यह हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की अनुसंधान में जुटी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें