वरीय नागरिक समिति की बैठक
पूर्णिया। वरीय नागरिक समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन कोर्ट स्ट
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 09:16 PM (IST)
पूर्णिया। वरीय नागरिक समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन कोर्ट स्टेशन स्थित कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष केशव कुमार गिरि ने किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्टेशन में शौचालय,पानी, प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधा से वंचित है। इस वजह से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर जयप्रकाश सेवा संस्थान के सचिव कुमार उत्तम सिंह, वरीय नागरिक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ कामती, ब्रजमोहन यादव, प्रमोद यादव, अवधेश कुमार, वेदानंद यादव, नेदानंद झा, रामदेव यादव, नागेश्वर मोदी सहित आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें