मिशन 2019 की सफलता के लिए युवा राजद की बैठक
पूर्णिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर मिशन 2019 को सफल बनाने को लेकर प्रखंड युव
पूर्णिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आह्वान पर मिशन 2019 को सफल बनाने को लेकर प्रखंड युवा राजद कार्यकर्ताओं की बैठक जगैली कदगावा गाव में युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष गुलाम रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद जिलाध्यक्ष मु. शहनबाज आलम ने कहा कि भाजपा समर्थित नीतीश सरकार गरीबों पर जुल्म ढा रही है। प्रदेश में हत्या, लूट, बैंक डकैती, जमीन विवाद बढ़ते जा रहे हैं जबकि राज्य सरकार का कहना है कि प्रदेश में सुशासन की सरकार चल रही है। यह सरकार सिर्फ घोटालेबाजों की सरकार बन गई है। अगर हमलोगों को तेजस्वी यादव के नेतृव में सरकार बनानी है तो अभी से कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा। युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मिशन 2019 को सफल बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है। इसको लेकर 27 नवम्बर को होने वाले संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना है। बैठक में पंचायत अध्यक्ष नदीम आलम, फिरोज आलम, इमत्यिाज आलम, राजेश शर्मा, अमित सहनी, अवधेश मेहता, जयकिशोर यादव, तनवीर आलम, मु. मुज्जमिल, अमित कुमार, कमाल खा, भोला रजवाड़, जफ्र आलम, मु. तनवीर, अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे।