Move to Jagran APP

मानवता की रक्षा के लिए है इस्लाम धर्म : पप्पू यादव

पूर्णिया। शुक्रवार की रात्रि जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा के सासद राजेश रंजन

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:57 PM (IST)
मानवता की रक्षा के लिए है इस्लाम धर्म : पप्पू यादव
मानवता की रक्षा के लिए है इस्लाम धर्म : पप्पू यादव

पूर्णिया। शुक्रवार की रात्रि जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा के सासद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव प्रखंड के फसिया गाव में हो रहे अजीमुस्सान जलसा में शरीक हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जलसा मानवता की ओर जाने का एक जरिया है। जलसा से एक नए समाज निर्माण की सीख दी जाती है। सासद पप्पू यादव ने कहा कि इस्लाम धर्म मानवता की रक्षा के लिए है। जलसा में मुख्य रूप से जिप सदस्य विवेका यादव, जाप के प्रदेश महासचिव रुपेश यादव, जिला अध्यक्ष इस्त्राइल आजाद, प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव, छात्र जिलाध्यक्ष अमित यादव, पूर्व प्रमुख जियाउल हक, मनीष यादव, आयसुर रहमान, सदर कमेटी हबीब, सदर जलसा इब्राहीम मदनी, जलसा नीगरह सइदुर रहमान, रशीद, कादिर, अफजल, कलाम, शाहजहां, अबदुल गनी, हजरत, तालेप, इकराम, इसराइल, फारुक एवं मदरसा दारुल उलूम अहमदिया फसिया के तमाम कमेटी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

संस, कसबा के अनुसार: मधेपुरा सासद पप्पू यादव ने शुक्रवार को सधुबैली पंचायत में जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम दुनिया को इंसानियत का पैगाम देता है। दुनिया भी इंसानियत के बदौलत टिकी हुई है। बिहार, बंगाल व महाराष्ट्र के उलेमा और कसबा के विधायक मु. आफाक आलम ने जलसे को संबोधित किया। इस मौके पर सफीक आलम,युवा नेता अजय यादव, सगीर आलम, अरुण यादव, डब्लू खान जुगनु, सुडू यादव, अनिल राय, सुमित यादव, नजीर आलम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.