Move to Jagran APP

मुहर्रम में पेश करें भाईचारे की मिसाल

बड़हरा पुलिस थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का अनुरोध किया। कहा कि ताजिया मेला के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा कोठी, परसा, मुर्बल्ल, मुलकिया, सहसोल, रघुबंशनगर, हनुमाननगर, बिरनिया, पटरहा, शाहिदगंज, लतामबाड़ी, मगुरजा और भट्टोतर गांव में पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सीओ निरंजन मिश्रा ने कहा कि गत वर्ष जिन्हें मुहर्रम पर्व

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:58 PM (IST)
मुहर्रम में पेश करें भाईचारे की मिसाल
मुहर्रम में पेश करें भाईचारे की मिसाल

पूर्णिया। मुहर्रम पर्व को लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने एवं जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लिए जाने को कहा गया।

loksabha election banner

संस रूपौली के अनुसार : मुहर्रम को लेकर रूपौली में थानाध्यक्ष विपिन कुमार, टीकापट्टी में संजीव कुमार एवं मोहनपुर में ओपीध्यक्ष शैलेश पांडे ने बैठक की अध्यक्षता की। मौके पर सीओ कमलनारायण कश्यप भी उपस्थित थे। इस अवसर पर थानाध्यक्षों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूर्व की तरह यहां के लोग मुहर्रम में भाईचारा प्रस्तुत करते हुए एक मिसाल कायम करेंगे। उपस्थित जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवियों ने भरोसा दिलाया कि यहां के लोग हमेशा ही शांति एवं सदभाव के पक्षधर रहे हैं। बैठक में जिला परिषद 6 से सोनी देवी, मनोज गुप्ता, मुखिया रामवती देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, विनीता देवी, अमीन रविदास, रामचंद्र पंडित, सुलोचना देवी, हीरामणि देवी, विवेका शर्मा, पप्पू मंडल, संजय कुमार बबलू, अजय कुमार, विभा देवी, फावता बेगम, राकेश यादव, सरपंच फरहाना बेगम, मु. इसराइल, मु. हुमायूं अंसारी, मु. कलाम, रामानंद मंडल, अवधेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।

श्रीनगर, संस के अनुसार: प्रखंड सभागार भवन में शांति समिति की बैठक बीडीओ ओमप्रकाश के अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि बिना लाइसेंस लिये कहीं भी ताजिया जुलूस निकाला नहीं जाएगा। जुलूस में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 10 या 20 लोगों का एक ग्रुप बना लें जिसका नाम, पता व मोबाइल नंबर थाना में लिखा देंगे। क्षेत्र में किसी अफवाह या परेशानी वाली कोई बात हो अविलम्ब इसकी सूचना प्रशासन को दें। बैठक में सीओ नंदन कुमार, उपप्रमुख मु. अख्तर हुसैन, सरपंच विपिन चौधरी, मुखिया गंगाराम टुड्डू, पंसस मु. आफताब, पूर्व उपप्रमुख मु. जैनउद्दीन, बब्बन ¨सह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपीन शर्मा, विकास ¨सह, बौव्वा मेहता, चुन्ना मेहता, मुख्तार आलम, मु. गुलजार, अजीत पाठक, मु. जैनउद्दीन, मु. जब्बार, राजू विश्वास, साबेद अली, शत्रुघ्न यादव आदि मौजूद थे।

संस बी कोठी के अनुसार : बड़हरा पुलिस थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष ने कि प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा कोठी, परसा, मुर्बल्ल, मुलकिया, सहसोल, रघुबंशनगर, हनुमाननगर, बिरनिया, पटरहा, शाहिदगंज, लतामबाड़ी, मगुरजा और भट्टोतर गांव में पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सीओ निरंजन मिश्रा ने कहा कि गत वर्ष जिन्हें मुहर्रम पर्व का मेला लगाने के लिए लाइसेंस प्राप्त हुआ था उन्हें ही इस वर्ष लाइसेंस दिया जाएगा। इस मौके पर रामानंद तिवारी उर्फ कल्लू तिवारी, मुखिया विनोद कुमार दास, अभयनाथ झा, अशोक यादव, हरिकृष्ण पासवान, बाबुल तिवारी, सरपंच मु. शकील परवेज उर्फ लल्लू, मदनेश्वर झा, ओमप्रकाश साह, मु. सवीर आलम, मु. आलम, मु नवीवउद्दीन, राजा मेहरा, मुकेश मेहरा, मु. मुजफ्फर, जागो मंडल, गनेशी मंडल, मु. मुख्तार आलम, सागर साह, मंदी ऋषि, मु. संजय, मु. सफीक, मु. जॉनी, मु. कमरुल, मु. एवरुल हक, मु. करीम, भगवान चंद्र दास, अर¨वद मंडल, शकीला देवी, मु. फिरोज, मु. इदरीश आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.