प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक में नलकूपों के प्रबंधन पर चर्चा
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय सभागार में जल-जीवन- हरियाली लघु जल संसाधन विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं
पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय सभागार में जल-जीवन- हरियाली, लघु जल संसाधन विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक हुई। इसका नेतृत्व लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यपालक अभियंता संजीव नील ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सीओ अनुज कुमार और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संजीव नील ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत लघु जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य के नलकूपों का प्रबंधन एवं संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है। सरकार द्वारा राजकीय नलकूपवार प्रगति की समीक्षा कर बाधाओं को दूर की जाएगी। नये तालाबों का निर्माण, चेक डैम निर्माण पर विशेष जोर दिया जाना आवश्यक है। बैठक में कनीय अभियंता चंद्रकात रंजन, महेश मंडल, पंचायत राज पदाधिकारी राजिंदर प्रसाद आलम, मुखिया नीलमणि सिंह उर्फ रामराज सिंह, मनोज राय, मुखिया गोमा हरिजन, नैयर आलम, सुधीर लाल कर्मकार, रहबर आलम, अबूदरदा, तमन्ना आदि मौजूद थे।