विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौलवियों ने किया नाबालिग का यौनशोषण, गर्भवती हुई तो कर दी हत्या

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 15 Jan 2018 01:45 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 11:05 PM (IST)

मौलवियों ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग का यौनशोषण किया और जब वह गर्भवती हो गई तो बदनामी के ...और पढ़ें

मौलवियों ने किया नाबालिग का यौनशोषण, गर्भवती हुई तो कर दी हत्या
मौलवियों ने किया नाबालिग का यौनशोषण, गर्भवती हुई तो कर दी हत्या

पूर्णिया [जेएनएन]। 16 वर्षीया छात्रा की निर्मम तरीके से गला रेतकर की गई हत्या की जांच में आरोपी पाए जाने पर पुलिस ने चार मौलवियों को गिरफ्तार किया है। मामला प्रेम प्रसंग का है, नाबालिग का एक साल तक यौन शोषण करने के बाद जब वह गर्भवती हो गई तो साजिश रचकर उसकी हत्या कर शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया था।

लड़की का शव मकई के खेत से बरामद होने के बाद जब पोस्टमार्टम में पता चला कि वह गर्भवती थी तो पुलिस ने गहन जांच शुरू की तो पता चला कि प्रेम प्रसंग के मामले में साजिश रचकर प्रेमियों ने ही प्रेमिका को नाच देखने बुलााया था और फिर उसको गला रेतकर मार डाला।

घटना पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के अधांग पंचायत की है जहां  नाबा्लिग गर्भवती लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने लड़की के सगे मामा एवं तीन मौलवी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि गत चार जनवरी की रात एक लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और शव को मकई खेत में फेंक दिया था। इसके बाद निगारी के कातिल को ढूंढने में लगी पुलिस ने मृतका की चाची से पूछताछ की एवं मोबाइल को खंगालने से हत्यारे का राज खुल गया।

पुलिस अफसर राजकुमार साह ने बताया कि मृतका घर के पास के ही मदरसे में पढ़ती थी और मदरसे में जफर नामक मौलवी से उसे प्यार हो गया था वह एक साल तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।शादी की बात से मुकरने के बाद वह दुखी थी तो उसे के ही मौलवी सादिक ने उसे प्यार से समझाया और कहा मैं करूंगा शादी।

शादी का झांसा देने के बाद जफर भी लड़की से शारीरिक संबंध बनाने लगा। कुछ दिनों बाद लड़की गर्भवती हो गई और शादी का दबाव बनाने लगी तो सादिक और जफर दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 

मौलवियों ने उसकी हत्या करने के लिए दो और मौलवियों को भी तैयार किया और चारों ने मदरसे की बदनामी होने के डर से चार जनवरी को लड़की को घर से बुलाया और मिलकर उसका गला रेत डाला। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।