Move to Jagran APP

खुलकर बाेले मदन माेहन झा, 'राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ेगा महागठबंधन'

2019 का लोकसभा चुनाव बिहार समेत पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में होगा। देश में एनडीए के खिलाफ माहौल बना हुआ है। यह कहना है कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 10:28 PM (IST)
खुलकर बाेले मदन माेहन झा, 'राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ेगा महागठबंधन'

पटना/अररिया [जेएनएन]। 2019 का लोकसभा चुनाव बिहार समेत पूरे देश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होगा। देश में एनडीए के खिलाफ माहौल बना हुआ है। बिहार से भी एनडीए का सफाया हो जाएगा। यह कहना है बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का। 

loksabha election banner

वे रविवार को सीमाचंल में थे। वे अररिया में गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस आॅफिस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर यह साफ संदेश दिया कि अब पूरे देश से एनडीए सरकार का जाना तय है। 

मदन मोहन झा ने कहा कि जनता से किए गए एक भी वादे को एनडीए की मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया। बिहार महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस पर अभी कोई बात नहीं हुई है। लेकिन इसे लेकर महागठबंधन में कोई विवाद भी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमलोगों का एक ही टारगेट है एनडीए को बिहार और देश से हराना। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गर्मजोशी से चुनाव की तैयारी मेें जुट जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.