विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया को मिलने जा रही बड़ी सौगात, 8 करोड़ की लागत से बन रहा भव्य खादी मॉल

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:26 PM (IST)

विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया में निर्माणाधीन खादी मॉल का निरीक्षण किया, जो पीएम गति शक्ति योजना के तहत बन रहा है।

विधायक विजय खेमका ने किया निरीक्षण। (जागरण)

विधायक विजय खेमका ने किया निरीक्षण। (जागरण)

HighLights

  1. MLA विजय खेमका ने पूर्णिया खादी मॉल का निरीक्षण किया।

  2. दिसंबर तक पूरा होगा 8 करोड़ का खादी मॉल।

  3. स्थानीय उत्पादों, कारीगरों को मिलेगा बड़ा मंच।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से दुर्गाबाड़ी, भट्ठा बाजार में निर्माणाधीन खादी मॉल का विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर मौजूद आयडा के कनीय अभियंता और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

विधायक ने बताया कि पीएम गति शक्ति योजना की लगभग आठ करोड़ रुपये की राशि से जी-3 संरचना वाले इस मॉल का निर्माण करीब 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किया जा रहा है।

इसमें 40 से 50 वेंडरों और प्रतिष्ठानों के लिए जगह उपलब्ध होगी। यहां स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों के साथ हैंडलूम के कपड़े, खाद्यान्न और विभिन्न सामग्री की बिक्री की व्यवस्था रहेगी।

कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण

खेमका ने कहा कि खादी मॉल पूर्णिया के स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों, छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इससे स्वदेशी उत्पादों और हस्तकरघा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर बनेंगे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। विधायक ने विश्वास जताया कि मॉल शुरू होने से पूर्णिया की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश चौरसिया, अजीत सिंह, गौरव चंद्रवंशी, मुकेश साह, कुणाल दास, डब्लू पांडे, बिजय सिंह, सुरेश दास, गुप्ता जी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में OLX पर मिले फ्रॉड खरीददार, टेस्ट ड्राइव के नाम पर उड़ा ले गए  R15 बाइक