Move to Jagran APP

MLA बीमा भारती के फरार पति गिरफ्तार, धरी रह गई नेपाल भागने की योजना

जदयू विधायक बीमा भारती के थाना से फरार पति अवधेश मंडल को पूर्णिया पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक अवधेश मंडल गिरफ्तारी के डर से नेपाल भागने की फिराक में भी था।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2016 08:41 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2016 10:00 PM (IST)

पूर्णिया। रूपौली की जदयू विधायक बीमा भारती के थाना से फरार पति अवधेश मंडल को पूर्णिया पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक अवधेश मंडल गिरफ्तारी के डर से नेपाल भागने की फिराक में भी था।

loksabha election banner

अवधेश भागलपुर के नवगछिया स्थित परबत्ता पंचायत के मुखिया के घर में छिपा हुआ था। पुलिस ने अवधेश मंडल के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एडीजी सुनील कुमार ने बताया कि अवधेश मंडल को रिमांड पर लिया जाएगा तथा उसके हिरासत से फरार होने के मामले में उसकी पत्नी व जदयू विधायक बीमा भारती की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

दर्ज हुई थी एफआइआर

रूपौली की जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को थाने से भगाने के मामले में सोमवार को मरंगा थाने के ओडी पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार की लिखित शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई थी। इसमें 50-60 अज्ञात राजनीतिक कार्यकर्ताओं व समर्थकों को आरोपी बनाया गया है।

यह है एफआइआर...

  • एफआइआर में कहा गया है कि विधायक पति अवधेश मंडल शाम पांच बजे मरंगा थाना आए और अपने साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में बताया। इस संबंध में लिखित शिकायत भी की।
  • इसके बाद अवधेश मंडल को बताया गया कि वे के हाट थाने में गवाह को धमकाने के मामले के नामजद आरोपी हैं और उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
  • उन्हें पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। बाद में थाने में 50.60 राजनीतिक कार्यकर्ता व समर्थक जमा हो गए। इसी दौरान समर्थक उसे लेकर भाग गए। अवधेश मंडल ने धक्का-मुक्की भी की।

इन धाराओं में एफआइआर...

  • आइपीसी की धारा 143, 149, 323, 224, 225, 353 व 186

बनमनखी डीएसपी करेंगे जांच

बनमनखी के डीएसपी कुंदन कुमार मरंगा एवं के हाट थाने में दर्ज हुए तीन मामलों की जांच करेंगे। इस संबंध में एसपी निशांत कुमार तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है। ये मामले हैं -

  • अवधेश मंडल पर के हाट थाना में दर्ज गवाह को धमकाने की एफआइआर।
  • अवधेश मंडल द्वारा अपने साथ की गई मारपीट की घटना को लेकर मंरगा थाने में दर्ज एफआइआर।
  • अवधेश मंडल को जबरन थाने से भगाने का मामला।

गिरफ्तार जदयू कार्यकर्ता गया जेल इधर विधायक के पति को भगाने के आरोप में गिरफ्तार टुनटुन आलम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके स्वास्थ्य को सामान्य बताया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टुनटुन आलम जदयू कार्यकर्ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.