Move to Jagran APP

बूथ जीतो, चुनाव जीतो मूलमंत्र पर काम करें कार्यकर्ता: सांसद

पूर्णिया। जदयू के प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद संतोष कुशवाहा ने कार्यकर्ताअ

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 10:24 PM (IST)
बूथ जीतो, चुनाव जीतो मूलमंत्र पर काम करें कार्यकर्ता: सांसद

पूर्णिया। जदयू के प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद संतोष कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को प्रमंडल की सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशी को विजय दिलाने का संकल्प दिलाया। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मूलमंत्र पर काम करें, जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब इतनी भी बिजली नहीं मिलती थी कि लोगों के घर रात भर रोशन हो सके। आज पूर्णिया में 6000 मेगावाट बिजली मिल रही है। यातायात सुगम हो गया है। हर तबके का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। क्षेत्र की प्रमुख मांग पूर्णिया में विश्वविद्यालय की स्थापना, मदरसा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, पासपोर्ट ऑफिस, उच्च स्तरीय तकनीकी संस्थान आदि खोले गए हैं। कार्यकर्ता सिर्फ नीतीश कुमार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, कोई भी दल सामने नहीं टिक पाएगा।

loksabha election banner

इससे पूर्व प्रमंडलीय प्रभारी कामाख्या नारायण सिंह ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी सह पूर्व मंत्री दुलाल चंद गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यक्रमों को पंचायत स्तर पर चलाने की अपील की। कहा हमारा नेता मजबूत है और जनाधार मजबूत है, हमारी जीत पक्की है। सम्मेलन को विधायक नौशाद आलम, अजमत ऋषिदेव, एमएलसी संजीव सिंह, गुलाम रसूल बलियावी, पूर्व विधायक मो. जावेद, पद्मपराग वेणु, मंजर आलम, सूर्य नारायण सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव रामसेवक सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मंच पर अररिया की जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम, पूर्णिया की मेयर सविता देवी, डिप्टी मेयर विभा कुमारी, कटिहार के मेयर विजय कुमार, पार्टी नेता आशीष कुमार बब्बू, नीलू सिंह पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन जिलाध्यक्ष शंभू मंडल ने किया।

प्रमंडल के कार्यकर्ता एकजुट हैं: लेशी

जासं., पूर्णिया: धमदाहा विधायक लेशी सिंह ने कहा कि प्रमंडल के कार्यकर्ता एकजुट हैं तथा प्रमंडल की सभी सीटों पर एनडीए की जीत तय है। उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी के जो भी कार्यक्रम हुए हैं प्रमंडल में सफल आयोजन हुआ है। आने वाले चुनाव में भी प्रमंडल के कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्याशी को फतह दिलाएंगे।

दलितों-महादलितों को सरकार में मिला सम्मान: रमेश

जासं., पूर्णिया: बिहार सरकार के कल्याण एवं अनुसुचित जाति जन जाति विभाग के मंत्री रमेश ऋषिदेव ने कहा कि नीतीश सरकार में दलितों-महादलितों का सबसे अधिक विकास हुआ है। विपक्षी दलों के शासन काल में सिर्फ विकास का दिखावा किया जा रहा था लेकिन इस सरकार में दलितों को सम्मान के साथ शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास का द्वारा खुला है। बताया कि टोला सेवकों, विकास मित्रों एवं मरकज वाले के मानदेय में सरकार ने वृद्धि की है। कहा सरकार हर क्षेत्र में हर वर्ग का विकास कर रही है। आने वाले चुनाव से पूर्व कार्यकर्ता इसे लेकर जनता के पास जाएं उन्हें वोट जरूर मिलेगा।

नीतीश ने बदल दी बिहार की तस्वीर: महेश्वर

जासं., पूर्णिया: भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दी है। आज बिहार में विकास दर देश में सबसे अधिक है। यहां किसी जाति-धर्म का नहीं पूरे सूबे का विकास हुआ है। पहले बिहारी कहने में लोग शर्म महसूस करते थे आज बिहारी कहना गर्व की बात है। कहा जो अच्छा काम करते हैं उन्हें उसका इनाम जरूर मिलना चाहिए।

दिल्ली की गद्दी मिली तो देश नंबर वन बनेगा: बलियावी

जासं., पूर्णिया: जदयू नेता सह एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिना साधन के बिहार को देश का नंबर वन राज्य बना दिया है। अगर दिल्ली की गद्दी मिली तो देश भी नंबर वन बन जाएगा। कहा नीतीश कुमार परिवार के लिए राजनीति नहीं करते, वे सत्ता के संत हैं। महागठबंधन को बेमेल बताते हुए उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर कटाक्ष किया। कहा कांग्रेस के 45 साल के शासन में सबसे बुरा हाल अल्पसंख्यकों का रहा। वह हर क्षेत्र में पिछड़ा रहा। नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के विकास के लिए सबसे अधिक काम किया है। उन्होंने कहा विपक्षी पार्टी अल्पसंख्यकों को डर दिखाकर वोट लेना चाह रहे हैं, वे सही प्रतिनिधि का चुनाव करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.