अधिकारियों ने किया मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं कीे उपलब्धता की जांच
पूर्णिया। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह एवं प्रखंड पंचायती राज
पूर्णिया। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार ने प्रखंड के कई मतदान केंद्रों पर जाकर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की। अधिकारियों ने बिठनौली पश्चिम पंचायत के रोशका कोशका गढ़ एवं बनियापट्टी के मतदान केंद्र संख्या-219,219 क एवं मतदान केंद्र संख्या-217,217 क, परोरा पंचायत के चक परोरा में मतदान केंद्र संख्या-250,251 आदि का निरीक्षण किया। इन मतदान केंदो्रं के अलावा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार एवं केनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने गणेशपुर पंचायत के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया सभी मतदान केंद्र पर सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया गया।