क्षेत्रीय उपनिदेशक ने किया उच्च विद्यालय का निरीक्षण
पूर्णिया। क्षेत्रीय उपनिदेशक सतीश चंद्र देव ने गुरुवार को उच्च विद्यालय धमदाहा का औचक निरीक्षण कि
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 11:55 PM (IST)
पूर्णिया। क्षेत्रीय उपनिदेशक सतीश चंद्र देव ने गुरुवार को उच्च विद्यालय धमदाहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों की उपस्थिति और शिक्षकों की उपस्थिति व संचिकाओं की जाच की। इसके बाद उन्होंने लगभग दो घटे तक इंग्लिश व साइंस के बच्चों की क्लास भी ली। बच्चों से सवाल-जवाब भी पूछे। जबकि कई छात्रों ने सवालों के जवाब पर चुप्पी साध ली थी। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें