पेड़ से गिरकर घायल
पूर्णिया। शिव मंदिर श्रीनगर के समीप जामुन पेड़ से सड़क पर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घा
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:22 PM (IST)
पूर्णिया। शिव मंदिर श्रीनगर के समीप जामुन पेड़ से सड़क पर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले जाया गया जहा घायल की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल श्रीनगर बेलदारी गाव निवासी दयानंद महतो की पत्नी दुलारी देवी ने बताया कि रविवार की सुबह पेड़ पर चढ़ कर पत्ता काट रहे थे। टहनी के टूट जाने से गिर गए। जिससे पैर व कमर की हड्डी टूट गई। हम गरीब लोग अब कैसे इलाज करवा पाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें