भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट
पूर्णिया। थानाक्षेत्र के भोकराहा गाव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसम
पूर्णिया। थानाक्षेत्र के भोकराहा गाव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना में एक घर में आग भी लगा दी गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया भोकराहा निवासी मु. शमीम और मु. इसराफिल आपस में रिश्तेदार हैं। शमीम के पिता ने अपने कब्जे की तीन डिसमिल जमीन इसराफिल को दी थी। जिसमें इसराफिल तथा उसके अन्य भाई घर बनाकर रह रहे थे। शमीम का कहना था कि मेरे पिता द्वारा दी गई जमीन का रकवा चार डिसमिल से अधिक है। शेष जमीन को शमीम छोड़ने के लिए इसराफिल पर दवाब बना रहे थे। मौका पाकर शमीम बुधवार को कुछ लोगों के साथ मिलकर शेष जमीन पर घर बनाना शुरू कर दिया। जिसका इसराफिल ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के दर्जनों लोग एक-दूसरे पर लाठी, भाला, लोहे की राड से हमला कर दिया। इस घटना में इसराफिल, मु. मोजम्मिल, सलीम खा, इसराइल, रौशन परवीन, फरीदा खातून, मैरून निशा तथा मु. शमीम, मु. मोसीन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से दोनो पक्षों को शात किया। सभी घायलों को केनगर पीएचसी में भर्ती करवाया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस की नजर है। आवेदन आने पर कार्रवाई की जाएगी।