कांग्रेस का महाधरना 25 को
पूर्णिया। जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष इंदु सिन्हा ने बताया कि 25 जून को बिहार कांग्रेस के प्रभ
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 09:14 PM (IST)
पूर्णिया। जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष इंदु सिन्हा ने बताया कि 25 जून को बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति ¨सह गोहिल के निर्देश पर पूरे सूबे में किसानों की समस्या को लेकर महाधरना दिया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत पूर्णिया जिला मुख्यालय में भी किसान महाधरना का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्रजकिशोर कुशवाहा और मो. इंतखाब आलम जिला में कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए हैं। इसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धरना दिया जाएगा इसमें पूरे जिले से किसान भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें