रालोसपा कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा पर रखा उपवास
पूर्णिया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक प
पूर्णिया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक पर एक दिवसीय उपवास रखा गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मेहता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति, राज्यपाल व बिहार सरकार के द्वारा पुरस्कृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मेहता द्वारा माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, प्रदेश महासचिव युगेश्वर प्रसाद ¨सह, सुभाष ¨सह, प्रदेश संगठन सहित एवं विद्यानंद मेहता ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने समान काम के लिए समान वेतन की मांग करते हुए कहा कि नियोजित शिक्षक भी काम कर रहे हैं जो स्थायी शिक्षक करते हैं लेकिन दोनों के वेतन में काफी अंतर है। उन्होंने नियोजित शिक्षकों से अपना प्रयास जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार दास, जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ¨सह, जिला उपाध्यक्ष मोतीउर्रहमान, जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष परमानंद मंडल, जिला उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, जिला महासचिव आशीष मेहता, प्रखंड अध्यक्ष केनगर अनिल कुमार ¨सह, जिला प्रधान महासचिव रामानंद रमण, जिला उपाध्यक्ष अशोक मंडल, नरेंद्र प्रसाद ¨सह, महेश ¨सह, श्रीनगर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ¨सह, सूरज झा, अर¨वद मेहता आदि मौजूद थे।