बिहार: पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना, चार लोगों की मौत, कई घायल
बिहार के पूर्णिया जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में कई लोग घय हैं सबका इलाज सदर अप्सपाल में चल रहा है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 05:24 PM (IST)
पूर्णिया, जेएनएन। पूर्णिया के नगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल भी हैं। अॉटो और बस के बीच हुई इस टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मोत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अॉटो के परखचे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक कृत्यानंद नगर में सहरसा मार्ग पर हुए इस सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई जिसमें तीन महिलाएं हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा रहा है। घटना के बाद बस का चालक फरार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें