निचले इलाके में फैलने लगा परमान का पानी
फोटो15 पीआरएन:-3 केकिेिेंक िंकेिेंकि
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:37 PM (IST)
पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश होने से परमान नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिससे निचले इलाके में पानी फैलने लगा है। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के कई गांव परमान नदी के किनारे बसे हैं। लगातार बारिश होने से प्रखंड के कैरिया, पोठिया गंगेली, तरोना, मंगलपुर, छतरभोग आधांग, सोनापुर, मेनापुर, कदगवां, बिजलिया, रसेली, परसाई, कदगमा, डोरिया, ¨सधिया, पलसा, बेलगच्छी आदि गांवों के निचले इलाके में पानी फैलने लगा है और कटान का खतरा भी मंडराने लगा है। पानी बढ़ने से खेतों में लगी धान सहित अन्य फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को ¨चता है कि अगर इससे अधिक पानी बढ़ा तो फसलें बह जाएगी। पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी जिसे किसान अभी तक भूल नहीं पाए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें