Move to Jagran APP

किसान सीएम से लगाएंगे जल निकासी के लिए गुहार

पूर्णिया। धान का कटोरा कहे जाने वाले महथवा चाप में जल निकासी का प्रबंधन नहीं रहने से परेशान

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 12:12 AM (IST)
किसान सीएम से लगाएंगे जल निकासी के लिए गुहार

पूर्णिया। धान का कटोरा कहे जाने वाले महथवा चाप में जल निकासी का प्रबंधन नहीं रहने से परेशान किसान 15 नवंबर यानी आज टीकापंट्टी में सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे। किसान अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में सीएम से मिलेंगे। किसान जल निकासी के लिए समुचित प्रबंधन की माग रखेंगे। इस बात की जानकारी अध्यक्ष सह रामपुर परिहट पंचायत के सरपंच अशोक मंडल ने दी। मौके पर जिप सदस्य सोनी देवी एवं मुखिया रामवती देवी भी मौजूद थीं। यह बता दें कि धमदाहा से भवानीपुर होते हुए रुपौली के रामपुर परिहट पंचायत तक हजारों एकड़ जमीन महथवा चाप में है। कुछ वर्षो से यहां जल जमाव होने लगा है जिससे फसल नष्ट हो जाती है। इसी को लेकर गोखलीटोला में प्रभावित किसानों की बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता किसान परमानंद मंडल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय स्तर पर जल निकासी का समुचित उपाय नहीं होने के बाद मुख्यमंत्री से शिकायत करें। इस अवसर पर मुखिया रामवती देवी, सरपंच अशोक कुमार मंडल आदि उपस्थित थे। महथवा चाप क्षेत्रीय किसान संघ का हुआ गठन

loksabha election banner

महथवाचाप में जल निकासी से निजात के लिए संघर्ष करने के लिए इससे प्रभावित रुपौली एवं भवानीपुर प्रखंडों के किसानों ने किसानों की समस्या को उठाने के लिए 15 सदस्यीय किसानों के संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सरपंच अशोक कुमार मंडल अध्यक्ष, पलकधारी मंडल उपाध्यक्ष, सिकंदर मंडल सचिव, अभिनंदन मंडल महासचिव एवं कोषाध्यक्ष गिरीषचंद्र मंडल बनाए गए। जबकि 15 सदस्यों का भी चुनाव किया गया, जिसमें उमाशंकर कुमार, सरयुग मंडल, मो लालबाबू, प्रेमकिशोर सिंह, दिलीप मंडल, रामचंद्र मंडल, भोला मंडल, बजरंगी मंडल, संजय मंडल, रंजीत मंडल सहित अन्य सदस्य चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.