सेवानिवृत्त पर आरडीडीई को दी विदाई
पूर्णिया। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रप्रकाश झा की 31 अक्टूबर 2018 को सेवानिवृत्ति उपरा
पूर्णिया। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रप्रकाश झा की 31 अक्टूबर 2018 को सेवानिवृत्ति उपरात गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र प्रागण में बीईओ राजेश कुमार मिश्रा द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना चंद्रशेखर शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान रतीश कुमार झा, प्रखंड प्रमुख कौशर परवीन, बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, बनमनखी बीईओ श्रीराम भगत सिंह यादव, सीआरसीसी मजरा केके ठाकु र सहित कई अधिकारियों ने उनकी मृदुभाषिता एवं कर्मठता पर प्रकाश डाला। बीडीओ ने कहा कि इन्होंने अपने जीवन में समय और शिक्षादान को अहम स्थान दिया। कन्या मध्य विद्यालय मजरा की छात्राओं ने स्वागत और विदाई गीत गाया। कई शिक्षक एवं अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए आरडीडीई को अंग वस्त्र तथा अन्य उपहार भेंट कर विदाई दी। मंच का संचालन परोरा मध्य विद्यालय की शिक्षिका सुचित्रा कुमारी ने किया। कार्यक्रम की सफलता में बीआरसीसी के कर्मियों के साथ समन्वयक मनीष कुमार श्रीवास्तव, जीपीएस धनंजय ठाकुर सक्रिय थे।