Move to Jagran APP

सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक डाले जाएंगे वोट

पूर्णिया। मंगलवार को प्रचार का शोर थमते ही आमलोगों ने राहत महसूस की। 18 अप्रैल को होने वाल

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 08:11 PM (IST)
सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक डाले जाएंगे वोट
सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक डाले जाएंगे वोट

पूर्णिया। मंगलवार को प्रचार का शोर थमते ही आमलोगों ने राहत महसूस की। 18 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर मतदानकर्मी मतदान केंद्र की ओर रवाना होने लगे हैं। कसबा विधानसभा क्षेत्र में 274 बूथ हैं यहा दो लाख 81 हजार 952 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 46 हजार 082 पुरुष और एक लाख 35 हजार 858 महिला मतदाता हैं। कसबा विधानसभा के अंतर्गत कसबा प्रखंड में कुल 109 मतदान केंद्र बनाए है। जबकि जलालगढ़ प्रखंड में 68, श्रीनगर 67 तथा केनगर में 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में 18 अप्रैल की सुबह सात बजे से शाम पाच बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आशा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कसबा विधानसभा के सभी 274 मतदान केंद्रों के मतदानकर्मियों को चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों पर भेजने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 1125 कर्मी चुनाव कार्य में लगाए जाएंगे। जिसमें 274 पीठासीन पदाधिकारियों समेत 822 मतदान पदाधिकारी लगाए जाएंगे। साथ ही 29 कर्मियों को सुरक्षित रखा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.