कटिहार खेल कार्यालय के सहायक निर्मल कुमार के निधन पर खिलाड़ियों ने जताया शोक
पूर्णिया। जिला खेल कार्यालय कटिहार में सहायक के पद पर पदस्थापित निर्मल कुमार के निधन पर सभ
पूर्णिया। जिला खेल कार्यालय कटिहार में सहायक के पद पर पदस्थापित निर्मल कुमार के निधन पर सभी खेल जगत के लोग शोकाकुल हैं। सभी ने इस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
निर्मल कुमार पूर्णिया जिले के खेल कार्यालय में भी काफी समय तक कार्य कर चुके थे। इस दौरान इनके समर्पित कार्यशैली के कारण खिलाड़ी और खेल संघ के पदाधिकारी ने आकस्मिक निधन पर दुख जताया है।
उनको याद करते हुए मंगलवार को खेल कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी ने उनके परिवार को इस अथाह दुख को सहने की क्षमता प्रदान करने की भगवान से कामना की। मौके पर कुमार निलय, रजनीश पांडे, अजय कुमार, सुनील कुमार मिश्र, हेमकांत मिश्र, मनोज सिंह, मोहम्मद मुर्तजा व सुचित्रा कुमारी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला क्रिकेट संघ के हरिओम झा ने कहा कि निर्मल कुमार काफी सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। निधन की सूचना मिलने पर जिला क्रिकेट लीग का मैच रद कर दिया गया। मर्माहत खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर शमी अहमद, पीके सिंह, जयंत कुमार, मनजीत राज, सरजिल असर, विमल मुकेश, असीम, जितेंद्र कुमार सिन्हा, अंबुज सिंह, बादशाह, राजेश कुमार बैठा, पंकज कुमारी, अभिषेक ठाकुर, किशोर आदि मौजूद थे।
जिला क्रीड़ा संघ ने भी खेल विभाग में पदस्थापित लिपिक निर्मल कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, सचिव अजीत सिंह, एके बोस, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, एमएच रहमान, नीरज सिन्हा, गौतम ठाकुर, जयकरण सिंह, मिथिलेश पोद्दार, अमर भारती, रीना बाखला, राजेश कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है।