Move to Jagran APP

ग्यारह हजार दीपों से जगमगाया सौरा नदी तट

पूर्णिया। देव दीपावली के मौके पर मंगलवार को स्थानीय पूर्णिया सिटी काली मंदिर स्थित सौरा तट

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 12:05 AM (IST)
ग्यारह हजार दीपों से जगमगाया सौरा नदी तट

पूर्णिया। देव दीपावली के मौके पर मंगलवार को स्थानीय पूर्णिया सिटी काली मंदिर स्थित सौरा तट पर ग्यारह हजार दीपों से जगमगा उठा। पिछले कई वर्षों से यहां पर बनारस के पंडितों द्वारा महाआरती की जाती है। श्री राम सेवा संघ द्वारा देव दीपावली की आरती की जाती है। महिलाओं ने बड़ी संख्या में देव आरती के मौके पर सौरा तट पर दीपों से सजावट की गई। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। संध्या होते ही ज्यों ही सभी दीपों को एक साथ प्रज्वलित किया तो पूरा तट जगमगा उठा। इस दिव्य ²श्य के अवलोकन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे। तट पर बांस की बेरिकेडिग भी की गई थी। कोरोना को देखते हुए शारीरिक दूरी के पालन करवाने के लिए श्री राम सेवा संघ के कार्यकर्ता जुटे थे। महाआरती की ज्यों ही शुरूआत हुई पूरा क्षेत्र मंत्रों उच्चारण से गुंजायमान हो गया है।पिछले कई वर्षों से श्रद्धाभाव से यह आयोजन हो रहा है। स्थानीय लोगों समेत शहर से बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं। इस बार कोरोना को लेकर भीड़ जुटने नहीं दिया गया है बावजूद भक्तों ने सौरा तट पर महाआरती में शामिल हुए।

loksabha election banner

श्रीराम सेवा संघ के संयोजक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग और सहभागिता से ही इतना बड़ा आयोजन संभव होता है। संघ के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पिछले कई दिनों से प्रबंधन में सहयोग कर रहे थे।

बनारस और हरिद्वार से आए हुए पुरोहित महाआरती को सम्पन्न कराया। मंदिर परिसर भगवा पताका से पटी थी। पुष्प और रंगीन बल्बों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया। बनारस और हरिद्वार के आशीष तिवारी, हरिओम पांडेय, कुमार वैभव, मोहन मिश्रा और प्रकाश झा ने आरती संपन्न करवाया। संघ की पल्लवी के नेतृत्व में महिलाओं और लड़कियों की टोली ने दीप प्रज्वलित किया। प्रबंधन में श्रीराम सेवा संघ के संचालक अतिश सनातनी, राहुल राज,निरज कुमार,प्रिन्स कुमार,सचिन साह,ओमप्रकाश गुप्ता,सोनु सनातनी,विवेक शर्मा,कुंदन मंडल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.