विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपहृत बरामद, वार्ड सदस्य सहित आठ गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 08:42 PM (GMT+05:30)

पूर्णिया। थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव से मंगलवार को नवगछिया पुलिस ने रूपौली पुलिस के सहयोग से एक युवक के ...और पढ़ें

अपहृत बरामद, वार्ड सदस्य सहित आठ गिरफ्तार
अपहृत बरामद, वार्ड सदस्य सहित आठ गिरफ्तार

पूर्णिया। थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव से मंगलवार को नवगछिया पुलिस ने रूपौली पुलिस के सहयोग से एक युवक के अपहरण के आरोप में आठ युवकों को गिरफ्तार किया है तथा अपहृत युवक को भी बरामद कर लिया है। अपहृत व्यक्ति चंदन कुमार नवगछिया के पकड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने वहां से एक युवती को भी गिरफ्तार किया है। युवती का ससुराल गिद्धा गांव में ही है तथा मायका धमदाहा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में है।

वह नोट दूना करने वाली गिरजा देवी की बेटी है। चंदन के पिता ने नवगछिया थाना में अपने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद नवगछिया पुलिस कार्रवाई कर उसे नवगछिया ले गई।

पुलिस को वहां सोनी देवी भी मिलीं। सोनी देवी अपने रिश्तेदार शंभू ¨सह के घर से बरामद हुई है जो अपने को 22 सितंबर से ही अपहरण करने की बात कह रही थी।

पुलिस ने गिद्धा गांव से वार्ड सदस्य अमित कुमार सहित आठ लोगों को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है।

--------------------

जिप सदस्य ने पुलिस पर लगाए आरोप-

रूपौली: जिप सदस्य सोनी देवी ने कहा है कि यहां नोट दोगुना किए जाने के नाम पर पिछले कई साल से करोड़ों रुपये धमदाहा अनुमंडल के लोगों से ठगी की गई है। हर बच्चा-बच्चा जानता है कि गिद्धा गांव से लगभग चार लाख रुपये नोट दोगुना करने के नाम पर चर्चित गिरजा देवी यहां से लूटकर ले गई है। आज उसके आदमी चंदन द्वारा वह राशि लौटाने की बात थी परंतु चंदन ने उल्टा उन निर्दोष लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया तथा उनकी गिरफ्तारी कर ली। वह इतना भी सच्चाई जानना उचित नहीं समझी की क्या गलत है या क्या सही है। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से जांच की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।