विहिप का राष्ट्र रक्षा यज्ञ आज
पूर्णिया। विश्व हिंदू परिषद का राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन अनुमंडल मुख्यालय स्थित सिकलीगढ़ धरहरा के
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 07:13 PM (IST)
पूर्णिया। विश्व हिंदू परिषद का राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन अनुमंडल मुख्यालय स्थित सिकलीगढ़ धरहरा के विश्व हिंदू परिषद परिसर में आज होगा। इस यज्ञ में प्रखंड के सभी पंचायत और नगर के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। यज्ञ में राष्ट्र की रक्षा के लिए हवन होगा। इसके बाद सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिव शकर तिवारी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा यज्ञ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तय हुआ है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा हितचिंतक अभियान चलाया गया था सारे हितचिंतक राष्ट्र यज्ञ में भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें