छठ घाटों पर पटाखा छोड़ने पर होगा प्रतिबंध
पूर्णिया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 13 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य एवं 14 नवंबर क
पूर्णिया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 13 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य एवं 14 नवंबर को प्रात:कालीन अर्ध्य अर्पित किया जाएगा।
जिला स्तरीय शाति समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सदर विधायक विजय कुमार खेमका, उप महापौर विभा कुमारी, अपर समाहर्ता, आयुक्त नगर निगम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित स्वाति वैश्वंत्री तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी घाटों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा कराया गया है। आपदा से निपटने के लिए सारी तैयारी कर ली गई है। बहुत सारे तालाबों में पानी की कमी है। इसमें बो¨रग कराकर पानी की व्यवस्था की जा रही है। घाटों पर जाने के लिए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। घाटों पर पटाखे छूटने से भगदड़ होने की संभावना होती है इसके लिए घाटों पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है। घाटों पर लाइट की पूरी व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से सभी महत्वपूर्ण छठ घाट पर स्थानीय आयोजकों के साथ बैठक करके विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करेंगे। बहुत सारे आयोजकों के साथ बैठक की जा चुकी है। जहां बैठक नहीं हुई है वहां अविलंब बैठक करके विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन हेतु पूर्व से कार्ययोजना बनाकर अमल में लाने का निर्देश दिया गया। अधिक भीड़-भाड़ वाले घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। वैसे खतरनाक घाटों पर बेरीकेडिंग करके लाल पताका लगाने का निर्देश दिया गया तथा खतरनाक घाट का संकेत प्रदर्शित करते हुए स्थानीय लोगों को वैकल्पिक घाट पर पूजा हेतु व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सभी घाटों पर स्थानीय सहयोग से पर्याप्त साफ-सफ ाई, रोशनी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। घाट के नजदीक के बिजली के तार को दुरुस्त करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत को दिया गया। घाट के समीप के विद्युत पोल को बांस से घेराबंदी करने का भी निर्देश दिया गया है। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है, जहां प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त विधि-व्यवस्था पर नजर रखने हेतु वाच टावर का भी निर्माण किया जा रहा है। सभी घाटों पर श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचना प्रदान करने हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था स्थानीय आयोजकों के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया।
जिला के सदर अनुमंडल क्षेत्र में 112, धमदाहा अनुमंडल में 73, बायसी अनुमंडल में 59 तथा बनमनखी अनुमंडल के 44 महत्वपूर्ण घाटों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य घाटों पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को चौकीदारों की परेड कराकर उन्हें विभिन्न छठ घाटों पर तैनात करने का निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारी को मोटर साइकिल गश्ती हेतु व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। छठ के अवसर पर सभी अनुमंडल में नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या- 06454-243000 पर कार्यरत रहेगा। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी में रहेंगे।