Move to Jagran APP

Bihar Weather: बारिश ने मौसम को बनाया कूल, अभी एक सप्ताह क्लाउडी वेदर रह सकता है फुल

मानसून अब अवसान की ओर है लेकिन छिटपुट वर्षा का क्रम जारी है। वायुमंडल में उतार-चढ़ाव की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। गुरुवार को भी दोपहर बाद वायुमंडल का दबाव घटा जिस कारण हल्की वर्षा हुई।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 04:36 AM (IST)
Bihar Weather: बारिश ने मौसम को बनाया कूल, अभी एक सप्ताह क्लाउडी वेदर रह सकता है फुल
बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट।

पूर्णिया, जागरण संवाददाता। मानसून अब अवसान की ओर है, लेकिन छिटपुट वर्षा का क्रम जारी है। वायुमंडल में उतार-चढ़ाव की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। गुरुवार को भी दोपहर बाद वायुमंडल का दबाव घटा जिस कारण हल्की वर्षा हुई। पूर्णिया मौसम केंद्र द्वारा इस दौरान 5.8 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई।

loksabha election banner

गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार 24 से 48 घंटे तक मौसम क्लाउडी बने रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं दुर्गा पूजा के दिन भी मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

5 से 10 अक्टूबर तक मानसून के जाने की संभावना

मानसून की विदाई का समय 30 सितंबर निर्धारित है, लेकिन अंतिम सितंबर से लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूर्ण रूप से विदा लेता है। इस बार भी मानसून की विदाई शुरू हो गई है। राजस्थान से मानसून लौटना शुरू कर दिया है, लेकिन बिहार पहुंचते-पहुंचते लगभग एक सप्ताह लग जाएगा। पांच से 10 अक्टूबर के बीच यहां से मानसून के जाने की संभावना जताई गई है।

इस बीच लोकल बादल की वजह से जगह-जगह वर्षा हो रही है। पूर्णिया में भी गुरुवार को सुबह से मौसम साफ था और आसमान में धूप खिली थी। दोपहर होते होते मौसम का रूख बदला और आसमान में बादल घने होने लगे। शाम होते होते वर्षा भी होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार यह वर्षा वायुमंडल का दबाव घटने से लोकल बादल की वजह से हुआ।

बारिश से तापमान में गिरावट

यहीं वजह रही कि कहीं वर्षा हुई कहीं नहीं। जिला मुख्यालय में भी हर जगह वर्षा नहीं हुई, लेकिन वर्षा का असर यह हुआ कि मौसम कूल हो गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। त्योहारी सीजन में इस मौसम का लोगों ने आनंद उठाया और वर्षा थमने के बाद बाजार में पूजा की खरीदारी को भीड़ उमड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम अक्सर साफ होने की वजह से धरती से उष्मा का विकिरण तेजी से हो रहा है जिस कारण तापमान में कमी आ रही है। इस दौरान मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि लोकल बादल की वजह से वर्षा की संभावना अभी 8 अक्टूबर तक बनी रहेगी। वहीं दुर्गा पूजा के दौरान भी वर्षा हो सकती है। वापस लौट रहे मानसून की वजह से इसकी संभावना बनी हुई है। फिलहाल 24 से 48 घंटे के दौरान क्लाउडी मौसम बने रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.