छापेमारी में चार गिरफ्तार
पूर्णिया। धमदाहा पुलिस द्वारा रविवार की रात्रि छापेमारी अभियान चलाकर 4 वाछित अपराधियों को गिर
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:38 PM (IST)
पूर्णिया। धमदाहा पुलिस द्वारा रविवार की रात्रि छापेमारी अभियान चलाकर 4 वाछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने बताया की मोगलिया पुरंदाहा निवासी अरुण कुमार सहनी जिसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी था। वहीं धमदाहा उत्तर टोला निवासी दिलखुश कुमार कुमार को बाइक चोरी के मामले में जबकि सीओ को फोन पर जान मारने की धमकी देने के आरोपी धमदाहा उत्तर टोला निवासी प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा एवं सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें