डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
पूर्णिया। दो साल पूर्व डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले फरार आरोपित को सहायक खजांची थाना पुलिस ने
पूर्णिया। दो साल पूर्व डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले फरार आरोपित को सहायक खजांची थाना पुलिस ने गुरुवार को दबोचा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुंडा चौक से उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मु. तसीम रानीपतरा के पोखरिया का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर जेल भेज दिया। मामले में सहायक खजांची थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दो साल पूर्व डॉक्टर ख्वाजा नसीम से रंगदारी मांगा था। रंगदारी मामले में डॉक्टर द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अनुसंधान में मु. तसीम द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। सूचना मिली थी कि वह किसी काम से गुंडा चौक पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।