परिवार के सभी सदस्यों को दबंगों ने पीटा, किया घायल
पूर्णिया। धमदाहा थाना क्षेत्र के बजराहा में दबंगों के द्वारा एक परिवार के सभी सदस्यों को पीट
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 10:15 PM (IST)
पूर्णिया। धमदाहा थाना क्षेत्र के बजराहा में दबंगों के द्वारा एक परिवार के सभी सदस्यों को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत पीड़िता अरुणा देवी ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी दबंग प्रवृति का है। वेलोग जबरन रविवार की सुबह उनके घर के नजदीक चापाकल गाड़ने लगे। जब मना किया तो सभी लोग गाली-गलौज करने पर उतारू हो गए। इसी बात पर बहस होने पर उनलोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर सुमित कुमार भगत और संजीव कुमार भगत को घायल कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मारपीट की इस घटना में आवेदन मिला है। लेकिन जांचोपरांत आगे की कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें