Move to Jagran APP

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा: सिक्किम के राज्यपाल ने पूर्णिया में कही ये बात, यादवों के साथ होता है भेदभाव

पूर्णिया में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह का आयोजन हो रहा है। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि समाज से अशिक्षा व कुरीतियों को दूर करने की जरूरत। ब्रिगेडियर प्रदीप यदू ने अहीर रेजिमेंट बनाने की रखी मांग।

By Manoj KumarEdited By: Dilip Kumar shuklaPublished: Mon, 28 Nov 2022 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 02:15 PM (IST)
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा: सिक्किम के राज्यपाल ने पूर्णिया में कही ये बात, यादवों के साथ होता है भेदभाव
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा: पूर्णिया में सिक्किम के राज्‍यपाल ने कही यह बातें।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा है कि आज समाज से अशिक्षा व कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है। वंचितों तक अच्छी शिक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए समाज के बुद्धिजीवियों को पहल करने की जरूरत है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जैसे संगठन को इसके लिए आगे आने की जरूर है। राज्यपाल गंगा प्रसाद पूर्णिया में रंगभूमि मैदान में आयोजित महासभा के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री ललित कुमार, कार्यक्रम के अध्यक्ष व यूपी के सांसद श्याम सिंह यादव, ऑल इंडिया जजेज एसोशिएसन के अध्यक्ष पटना हाईकोर्ट के जज राजेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह यादव, महासचिव अशोक यादव, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, रिटायर्ड आईएएस गोरे लाल यादव, विधायक जय प्रकाश यादव, महासभा के जनरल सेकेट्री प्रफुल्ल चन्द्र दास समेत अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्मारिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव महासभा के स्वप्न कुमार घोष ने की।

loksabha election banner

अपने उद्घाटन भाषण में राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि जिस पूर्णिया में पहली बार यादव महासभा का सम्मेलन हुआ था, वहीं शताब्दी समारोह को संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है। अशिक्षा व सामाजिक व्यवस्था के कारण आजादी के बाद भी यादव समुदाय के लोगों को भेदभाव का शिकार होना पड़ा। वहीं अशिक्षा के कारण से यह जाति कई उपधाराओं में बंटा रहा। आज समाज से अशिक्षा व कुरीतियों को दूर करने के लिए महासभा को संकल्प लेना होगा। समाज के बुद्धिजीवियों का दायित्व है कि वह समाज को सही दिशा में ले जाने की पहल करें। उन्होंने युवा वर्ग से नशा से बचने की भी अपील की।

वहीं ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने समारोह को संबोधित करते हुए देश में अहिर रेजिमेंट बनाने की मांग दोहरायी। उन्होंने कहा कि देश में 18 प्रतिशत अहीर हैं तथा सेना में इसकी संख्या 14 से 15 फीसद है। अहिरों के पास विक्टोरिया क्रॉस, जार्ज क्रॉस, मलेट्री क्रॉस, परमवीर चक्र, अशोक चक्र, कृति चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, स्वर्ण चक्र हैं। पूरे देश में दो महिलाओ को सर्वोच्य वीरता पुरस्कार मिला है जिसमें एक महिला कमलेश कुमारी यादव हैं। उन्होंने कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग रजनीतिक नहीं बल्कि उनका हक है।

वहीं मंच को सम्बोधित करते लोक स्वास्थ्य मंत्री ललित प्रसाद यादव ने कहा कि यादवों का गौरवशाली इतिहास रहा है। यादव समाज हमेशा से पिछडों, दलितों, दबे कुचले लोगो को आगे बढ़ाने व उसके लिए आवाज उठाने और उनको हक दिलाने का काम करते आया है। आज यादवो को एकजुट होने की जरूरत है।

मंच को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कृष्ण ने जाति व्यवस्था या जाति की बात नहीं की। वे सूद्र, ब्राह्मण, वैस्य सबको साथ लेकर चले। श्री कृष्ण का कर्म मानव निर्माण की रचना सम्पूर्ण विश्व को आंदोलित करता है। हम उसी विचारो के समूह के परिवार है उन्ही की रचना को पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि आज संकल्प लेने की जरूरत है। कहा अहीर रेजिमेंट हमारी जरूरत है, इसके लिए आज से सोशल मीडिया, ट्यूटर ,इस्टाग्राम पर मुहिम चलाएं। प्रमडलीय अध्यक्ष डॉ राम चरित्र यादव ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मौके पर प्रमंडलीय महासचिव इंजीनियर विनोद कुमार शताब्दी समारोह के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह यादव व अन्य पदाधिकारी श्याम सिंह, राष्ट्रीय अधिकारी अशोक कुमार यादव, पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री विजय कुमार, ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, प्रफुल्ल कुमार दास, पितांबर दास, प्रदीप कुमार बेहरा, सच्चिदानंद यादव, डॉ गोरेलाल यादव, डॉ केपी यादव, प्रमंडल के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ रामचरित यादव, प्रमंडलीय महासचिव इंजीनियर विनोद कुमार, हरिनारायण यादव, मनोज यादव पूर्व पार्षद, अमरेंद्र यादव, प्रो कृष्णानंद यादव, हरे कृष्ण यादव, प्रो सुमन यादव आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यकर्म को सफल बनाने में समाजसेवी जितेंद्र यादव, पूर्व मेयर बिभा कुमारी, पूर्व उप मेयर संतोष यादव, प्रखंड प्रमुख मंटू यादव, लाखो यादव, राजकिशोर सिंह यादव, राजेश यादव, विंदेश्वर यादव, हरे कृष्ण यादव, नंदू यादव, अरविन्द यादव, मुरली मनोहर यादव,उमेश यादव, मनोज यादव आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.