चौबीस घंटे अखंड रामायण पाठ एवं संकीर्तन
फोटो-4पीआरएन-40 संस
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:10 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 06:18 AM (IST)
अमौर (पूर्णिया)। आयोध्या में राम जन्मभूमि शिलान्यास के उपलक्ष में नितेन्दर धर्म सेना के द्वारा अखंड रामायण पाठ एवं संकीर्तन 24 घंटे शिव दूर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को कोरोना महामारी बीमारी को ध्यान रखते हुए आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व धर्म सेना के शौरव कुमार सिंह के द्वारा किया गया।अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ कलश को मंत्रोच्चारण के साथ पंडित शशि कान्त झा के द्वारा कलश बिठाकर शुभारंभ किया गया। जिसमें पंडित लीलानंद झा ,सोमा कान्त झा, खरदूषण झा, उमाकांत झा,अवधेश झा सहित समस्त ग्रामीणों द्वारा जय श्री राम का जय कारा के साथ रामायण पाठ का शुभारंभ वारी-वारी से किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें