विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की आरती को बिहार के सोनू से हुआ प्यार, फिर क्यों कर ली शादी के बाद जीवनलीला समाप्त?

By Narendra Kumar AnandEdited By: Shivam Bajpai
Published: Tue, 18 Oct 2022 10:27 PM (IST)

बिहार के पूर्णिया जिले में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। उसकी सास के मुताबिक लड़की ...और पढ़ें

फेसबुक से हुआ था प्यार, फिर की भागकर शादी लेकिन...
फेसबुक से हुआ था प्यार, फिर की भागकर शादी लेकिन...

संवाद सूत्र, केनगर (पूर्णिया) : छत्तीसगढ़ की लड़की को फेसबुक से बिहार के पूर्णिया जिले के मजदूर से प्रेम हुआ। ये प्रेम प्रसंग इतना रंग लाया कि दोनों ने भागकर शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद प्रेमी पति हर रोज अपनी पत्नी को मारने लगा। उसे प्रताड़ित करने लगा। इधर, लड़की की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। मामला चम्पानगर ओपी क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत के वार्ड 5 मोहम्मद पुर गांव में एक विवाहिता ने अपने गले में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना चम्पानगर ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश को मिलते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। मृत महिला की सास घटना को लेकर चम्पानगर ओपी पुलिस लिखित सूचना दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जगनू राम की पुत्री आरती नाग एवं चम्पानगर ओपी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के बंगलोर में मजदूरी करने वाले सोनू आलम के बीच फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया। बाद में दोनों प्रेमी प्रेमिका ने भाग कर शादी कर ली। शादी के बाद आरती अपने पति के साथ ससुराल मोहम्मद पुर में रहने लगी। बताया जाता है की विगत दो-ढाई माह से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आरती को प्रताड़ित किया जा रहा था। दो माह पहले आरती ने ससुराल से भाग कर स्थानीय मुखिया से ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर गुहार भी लगाई थी।

सोनू के परिजनों ने बताया एक सप्ताह से आरती टेंशन में थी। आरती की सास ने पुलिस को बताया मैं आरती को अपने मायके जाने के लिए भी कही थी। की सुबह करीब 5 बजे घास लाने अपने खेत चली गई थी। वापस सुबह करीब 7 बजे घास लेकर आई तो घर में आरती गले में फंदा लगा घर में लटकी हुई थी। ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत का खुलासा हो पाएगा।