अनुमति देकर मना किया, भ्रष्टाचार रोकने आप चले
पूर्णिया। बायसी अंचल कार्यालय में आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को धरना-अनशन
पूर्णिया। बायसी अंचल कार्यालय में आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को धरना-अनशन करने से मना कर दिया। जबकि पार्टी द्वारा सीओ से इसकी अनुमति 28 नवंबर को ले ली गई थी। बावजूद अधिकारियों ने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को अनशन करने से मना कर दयिा।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज लगाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां जमीन के दाखिल खारिज करवाने में काफी अनियमियता बरती जा रही है। इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज लगाई। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने एसडीओ बायसी को ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज़ अहमद, पूर्णिया जिला के युवा अध्यक्ष इरशाद पुरनवी, संगठन सचिव एहसान शेख एवं स्थानीय कार्यकर्ता इफ्तेखार आलम, शाहनवाज आलम, मुजाहिद हुसैन आदि ने भाग लिया।