अबतक 835 सैंपल का हुआ है कलेक्शन
पूर्णिया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 35 है। इसमें दो मरीज ठीक हो गए हैं।
पूर्णिया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 35 है। इसमें दो मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में ट्रुनेट मशीन से भी अब टेस्ट संभव होगा। इसका इंस्टालेशन का कार्य कर ट्रायल भी हो चुका है। जल्द ही रोजाना 20 से 30 संदिग्धों के सैंपल जांच इस मशीन से होगी। पॉजिटिव आने पर दोबारा पीसीआर लैब में जांच के लिए पटना भेजा जाएगा। जिले में तीसरा मामला रुपौली का था जिसका फोलोअप लिया गया है और टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। अन्य आठ मरीजों का भी फोलोअप रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
इन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आइसोलेशन स्थल से छुट्टी मिल जाएगी। गुरुवार को छह संक्रमित मरीजों मिले थे। उनमें पांच मरीज का सैंपल कलेक्शन 18 को हुआ था। एक और मरीज भी पॉजिटिव मिला है जो रुपौली का ही है वह जालांधर से लौटा था। उसका सैंपल कलेक्शन 19 को किया गया था। सभी जिला मुख्यालय के आइसोलेशन स्थल में भर्ती हैं। बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए अब एक और आईसोलेशन स्थल खुश्कीबाग में बनाया गया है। जिले में टोटल सैंपल का कलेक्शन 835 लोगों का किया गया है।