ंआपदा में खुद सुरक्षित रहकर दूसरों की बचाएं जान
पूर्णिया। नागरिक सुरक्षा पूर्णिया के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय बीबीएम उच्च विद्यालय के प्रांग
पूर्णिया। नागरिक सुरक्षा पूर्णिया के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय बीबीएम उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बाढ़ सुरक्षा की जानकारियां दी गई। साथ ही आपदा के समय में खुद सुरक्षित रहकर दूसरों की जान कैसे बचाएं इसकी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला में बाढ़ के समय के सुरक्षा के प्रति कैसे जागरूक रहें इसके प्रति विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि ऐसे समय में जागरूकता ही सुरक्षा कवच है। नागरिक सुरक्षा के अनुदेशक अरूण कुमार सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा बाढ़ से बचाव, प्राथमिक उपचार, सर्प दंश बिच्छु दंश, शिफ्िटग एवं नाव चलाने की जानकारी दी गई। साथ ही नदी की नियमों के बारे में बताया कि उसके रूख के भांप कर तत्काल कौन सा कदम उठाया जाना चाहिए। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा के मुख्य वार्डेन स्वाति वैश्यंत्री, प्राचार्या श्रीमती ममता कुमारी, रामाकांत सिंह, अखिलेश कुमार, संदीप कुमार झा आदि ने आपदा के समय में अपने स्तर से सुरक्षा कैसे किया जाय इसके बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि आपदा कि शिक्षा प्राप्त करने से आपदा के समय में खुद सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे और जान बचायी जा सकती है। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक नीरज कुमार, विनोद महलदार, सिंघेश्वर मंडल, अरूण कुमार अकेला, नीतू कुमारी, दीपशिखा, सत्यम कुमार व सुबोध कुमार समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।