Move to Jagran APP

खगौल में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

खगौल थाना क्षेत्र के सैदपुरा में विक्की नामक युवक को अपराधियों ने शुक्रवार शाम गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 01:23 AM (IST)
खगौल में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
खगौल में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

दानापुर : खगौल थाना क्षेत्र के सैदपुरा में विक्की नामक युवक को अपराधियों ने शुक्रवार शाम गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले। गोली कमर के नीचे लगी है। गंभीरावस्था में उसे लोग नजदीक के मोतीचौक स्थित डाक्टर के यहां ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जख्मी विक्की को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।

loksabha election banner

वारदात उस समय हुई जब नंदू टोला निवासी स्व. अरुण प्रसाद का पुत्र विक्की कुमार अपनी मां मीना देवी के साथ घर से जन्मदिन पार्टी में जा रहा था। अस्पताल पहुंची मां मीना देवी ने बताया कि वह अपने बेटे विक्की के साथ घर से जा रही थी। इसी दौरान सैदपुरा में पैदल आए एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। बदमाश का मुंह ढका था। गोली मारकर बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। जब वे लोग दौड़े तो देखा कि जख्मी हालत में विक्की गिरा पड़ा है। वह खून से लथपथ था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। इस संबंध में एएसपी व थानाध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई पर दोनो में से किसी ने फोन नही उठाया।

- गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले, गोली कमर के नीचे लगी

- प्राथमिक एपचार के बाद सगुना मोड स्थित क्लीनिक में कराया गया भर्ती

- घटना के कारणों का पता नहीं चल सका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.