बिहार के युवक को यूपी में मारी गोली, आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम; घर में कोहराम
बिहार के युवक को गुरुवार को यूपी में गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। अापसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। घायल युवक को गाेरखपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सिवान, जेएनएन। बिहार के युवक को गुरुवार को यूपी में गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। अापसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि सिवान के गुठनी प्रखंड स्थित चित्तबिसरांव गांव के एक युवक को मामूली विवाद में देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही में कुछ अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए गोरखुपर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक चित्तबिसरांव गांव निवासी बृजकिशोर कुशवाहा का पुत्र धीरज कुमार है। धीरज की पीठ में गोली लगी है, जो रीढ़ की हड्डी में फंस गई है। सूचना पर यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ घायल के युवक के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि धीरज कुमार गांव के ही विनय कुमार व धर्मेंद्र पासवान के साथ सलेमपुर जा रहा था, तभी गांव के बिगू सिंह, ब्रजेश सिंह व गोपाल सिंह ने उसे बीच रास्ते रोक कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच, तीन बाइकों पर कुछ अन्य युवक आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। धीरज के साथ गए युवकों ने बीच बचाव की कोशिश की, तभी जान बचाकर भाग रहे धीरज पर बिगू सिंह ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग की घटना में धीरज की पीठ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। धीरज को इलाज के लिए सलेमपुर अस्पताल पहुंचे। सलेमपुर से उसे देवरिया तथा देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाजार वासियों ने थानाध्यक्ष को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इधर, धीरज को गोली लगने की सूचना मिलते ही चित्तबिसरांव गांव में पीडि़त के स्वजनों में कोहराम मच गया, हालांकि घायल युवक के माता-पिता गंगा स्नान को बक्सर गए हुए हैं। धीरज गोलीकांड में त्वरित करवाई करते हुए बनकटा थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ चितबिसरांव गांव पहुंचे और आरोपितों के घर छापेमारी की। छापेमारी में गुठनी थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने पुलिस बल के साथ उनका सहयोग किया । घटना को क्यों अंजाम दिया गया है, इसके बारे में न तो स्वजनों ने जानकारी दी और न ही पुलिस ने कुछ बताया।