Move to Jagran APP

पटना में IPS के घर के पास वृद्ध की तीन गोली मारकर हत्या, जमीन को ले चल रहा था विवाद

एककेपुरी थाना क्षेत्र के विवेकानंद मार्ग पर एक युवक को बेखौफ अपराधियों ने पोस्ट अॉफिस से सेवानिवृत्त कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 11:24 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 11:24 AM (IST)
पटना में IPS के घर के पास वृद्ध की तीन गोली मारकर हत्या, जमीन को ले चल रहा था विवाद

पटना, जेएनएन। राजधानी में रविवार की सुबह मर्डर के साथ हुई। एसकेपुरी थाना क्षेत्र के विवेकानंद मार्ग पर गवर्नर के एडीसी राकेश दुबे के आवास के पास पोस्ट ऑफिस से रिटायर्ड कर्मी को बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। तीन गोली लगने से घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

जमीन को ले चल रहे विवाद में की गई हत्या!

मृतक की पहचान सकलदेव राय (60) के रूप में हुई है। मृतक पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त हुए थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सीटी एसपी पहुंच गए। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन को लेकर चल रहे विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

बेटे की दुकान जा रहे थे, मार दी गोली

बताया जाता है कि विवेकानंद मार्ग पर मृतक सकलदेव राय के बेटे मनीष कुमार की मास्टशेफ नाम से दुकान है। रविवार की सुबह सकलदेव अपने बेटे की दुकान आ रहे थे। दुकान पहुंचने से थोड़ा पहले एक बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया, इसके पहले वे कुछ समझ पाते उन्हें तीन गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल सकलदेव राय को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या जमीन को लेकर चल रहे विवाद में की गई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ साफ नहीं कर रही है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.