विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नालंदा में चाकू से गर्दन काटकर वृद्ध ने दी अपनी जान, कोलकाता से लौटने के बाद था परेशान

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Sun, 20 Dec 2020 10:06 AM (IST)

बिहार थाना इलाके के इमादपुर मस्जिद में एक शख्स ने चाकू से अपनी गर्दन काट ली जिससे उसकी मौके पर ...और पढ़ें

नालंदा में वृद्ध ने अपनी गर्दन काटकर जान दे दी।
नालंदा में वृद्ध ने अपनी गर्दन काटकर जान दे दी।

जागरण टीम बिहारशरीफ: बिहार थाना इलाके में रविवार की सुबह बड़ी घटना हुई। इमादपुर मस्जिद में एक वृद्ध ने चाकू से अपनी गर्दन काट ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब मजदूर मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य में काम करने गए तो मोतिउर रहमान (75) को खून से लथपथ पाया। मौकाए वारदात से एक चाकू बरामद किया गया है। उसके बाद तुरंत उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बिहार थाना के सब इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। 

कोलकाता में करते थे काम, कुछ माह पहले आए थे बिहारशरीफ

मृतक के दामाद मोहम्मद अनीस का कहना है कि सुबह में वह घर से निकले थे, नमाज के बाद उनका शव मस्जिद के निर्माणाधीन दूसरे तल्ले पर पाया गया। उन्होंने बताया कि ये पिछले दिनों कोलकाता में काम करते थे। कुछ माह पहले ही बिहारशरीफ आए थे। मोहम्मद मोतिउर रहमान की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है। इधर, बिहारशरीफ नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर गुलरेज अंसारी का कहना है कि इनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इस कारण इन्होंने आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

 

शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने भेजा जेल

संवाद सूत्र, इस्लामपुर: शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खुदागंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव का निवासी राजीव रंजन शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में शिकायत की, इस आधार पर पुलिस ने युवक को नशे में धुत स्थिति में पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।