Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में हुआ योग अभ्यास, भाजपा अध्यक्ष ने नहीं किया योग

    By pradeep Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 21 Jun 2015 09:26 AM (IST)

    मोइनुल हक स्टेडियम में विश्व योग दिवस पर योग अभ्यास समाप्त हो गया। सुबह छह बजे से लोगों का प्रवेश शुरू हो गया था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां पर विशेष रूप से बनाए गए स्टेज पर योग गुरु के साथ मौजूद रहें, लेकिन उन्होंने योग नहीं किया।

    पटना। मोइनुल हक स्टेडियम में विश्व योग दिवस पर योग अभ्यास समाप्त हो गया। सुबह छह बजे से लोगों का प्रवेश शुरू हो गया था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां पर विशेष रूप से बनाए गए स्टेज पर योग गुरु के साथ मौजूद रहें, लेकिन उन्होंने योग नहीं किया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने उन्हें योग करने के लिए भी कहा, लेकिन अमित शाह ने योग नहीं किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोइनुल हक स्टेडियम में योग अभ्यास की देखें तस्वीरें-

    स्टेडियम में प्रणवगान और प्रर्थना से योग अभ्यास की शुरुआत हुई। इस दौरान शिथिलिकरण के अभ्यास में कटी चालन, घुटना संचालन, प्रणासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकासन, भद्रासन, अर्धउष्ट्रासन, शशकासन, मकरासन, सेतु बंधासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ध्यान और अंत में संकल्प पाठ और शांति पाठ के बाद योग समारोह समाप्त हो गया। इस दौरान सूर्य नमस्कार का अभ्यास नहीं कराया गया।

    पढ़ें- व्यक्ति को जोड़ने वाला योग, अब क्रिया को जोड़ेगा : अमित शाह

    स्टेडियम में करीब 15 से 16 हजार लोगों की भीड़ पहुंची। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी योग अभ्यास सुबह सात बजे तक शुरू हो गया। योग अभ्यास का कार्यक्रम 35 मिनट तक चला।

    पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय सहित अन्य भाजपा नेता भी स्टेडियम में पहुंचे। स्टेज पर केवल बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव, भाजपा के कुछ नेताओं और योगाचार्यों को ही स्थान दिया गया।

    पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित अन्य नेता स्टेज के सामने ग्राउंड में योग अभ्यास किया। वहीं भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा योग समारोह में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे।

    मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविधालय में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ने योग अभ्यास किया। वहीं भागलपुर में दैनिक जागरण और जिला योग समिति की ओर से सैडिस कंपाउंड जय प्रकाश उद्यान में योग अभ्यास समारोह का आयोजन किया गया।

    आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ता विश्व योग दिवस की तैयारियों में लगभग हफ्ते भर से जुटे हुए थे। पार्टी के प्रमुख नेता नियमित रूप से तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि योग का अभ्यास करने आने वालों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

    स्टेडियम के बाहर गाडिय़ां खड़ी करने की व्यवस्था की गयी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने योग दिवस के आयोजन को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया।

    राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे योग दिवस समारोह से लोगों को जोडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर लोगों को कार्यक्रम में जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

    दोनों गेट से लोगों को मैदान में प्रवेश की अनुमति थी। मैदान में बनाए गए स्टेज से योग गुरु लोगों को अभ्यास कराया। स्टेज पर शाह समेत चंद विशिष्ट अतिथियों को ही जाने की अनुमति थी। पूरे स्टेडियम और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।

    लोग स्टेज के नीचे गलीचे पर लोग योग का अभ्यास किया। किसी के लिए विशेष प्रबंध नहीं किया गया। लोग मैदान में आने के साथ खाली जगह पर स्थान ग्रहण कर लिया। कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम और परिसर में भाजपा कार्यकर्ता निगरानी करते रहें। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा नेताओं के निर्देशन में योग अभ्यास शुरू हो गया है।