Move to Jagran APP

अयोध्या में राम व पुनौरा में मां जानकी का बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर: सुशील मोदी

जानकी नवमी पर पुनौरा धाम में आयोजित समारोह में सुशील मोदी ने कहा कि अयोध्‍या में राम मंदिर और पुनौरा में जानकी मंदिर का निर्माण किया जायेगा।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 11:10 PM (IST)
अयोध्या में राम व पुनौरा में मां जानकी का बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर: सुशील मोदी
अयोध्या में राम व पुनौरा में मां जानकी का बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर: सुशील मोदी

सीतामढ़ी [जेएनएन]। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम व सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी का विश्वस्तरीय मंदिर बनेगा। पुनौरा धाम के विकास के लिए केंद्र व राज्य  सरकार कृत संकल्पित हैं। इसके लिए रुपये की कमी नहीं होगी। वे मंगलवार को पुनौरा धाम में जानकी नवमी पर आयोजित सीतामढ़ी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। सरकार राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 200 करोड़ खर्च करने जा रही है।

रामायण काल से ही नारी को सम्मान

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार महर्षि वाल्मीकि की भी धरती है। इसी पर रामायण की रचना हुई। मां जानकी की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि लोग पहले सीता तब राम का नाम लेते हैं। यह दर्शाता है कि रामायण काल में भी इस देश में नारियों को सम्मान प्राप्त था।

रामायण काल में बाल विवाह व दहेज जैसी कुरीतियां नहीं थीं। सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ का वर्णन करते हुए कहा कि उस काल में नारियों को इतनी स्वतंत्रता थी कि वे अपना वर चुन सकें। सिर्फ रामायण के पाठ से नहीं अपितु मां जानकी के जीवन चरित्र को अपनाने से ही सभी का कल्याण होगा। उन्होंने बाल विवाह व दहेज जैसी कुरीतियों को मिटाने के लिए रामायण से सीख लेने की अपील की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.