विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने दे दिया बड़ा गिफ्ट

Published: Sat, 17 Aug 2024 03:17 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2024 03:39 PM (IST)

Bihar News बिहार में रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। बिहार सरकार ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर नीतीश कुमार ने दिया महिलाओं को गिफ्ट (जागरण)
रक्षाबंधन पर नीतीश कुमार ने दिया महिलाओं को गिफ्ट (जागरण)

HighLights

  1. 6 बजे सुबह से रात्रि 9:30 बजे तक मिलेगी सुविधा
  2. 65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए बसों में आरक्षित
  3. 135 सिटी सर्विस बसों का परिचालन किया जा रहा

राज्य ब्यूरो, पटना। Raksha Bandhan 2024: परिवहन विभाग रक्षाबंधन को लेकर लड़कियों एवं महिलाओं को सौगात देने जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन सोमवार को महिला यात्रियों के लिए सिटी बस सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी। बस में सफर करने के लिए उन्हें किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

सुबह 6 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक मिलेगी सुविधा

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा करने वाली महिलाएं व छात्राओं को फ्री बस की सुविधा सुबह छह बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मिलेगी।

135 सिटी बसों का परिचालन

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा राजधानी में कुल 135 सिटी सर्विस बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा फ्री रहेगी।

पटना नगर बस सेवा के मार्ग संख्या 111, 222, 444, 500, 555, 600, 888, 100, 200, 999 ( पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बस) पर भी निःशुल्क यात्रा की जा सकती है।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अभय झा ने बताया कि वर्ष 2018 से पटना शहर के विभिन्न मार्गों पर बिहार राजपथ परिवहन निगम के द्वारा सिटी बस सेवा का परिचालन किया जा रहा है।

सभी बसों में 65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Bus Service: बिहार में छोटे-छोटे कस्बों तक दौड़ेंगी बसें, चिह्नित होंगे नए रूट; 38 जिलों के लिए बनेगा प्लान

Bihar News: बस खरीदने के लिए बिहार सरकार दे रही 5 लाख रुपये, एक अगस्त से करें आवेदन; पढ़ें पूरी प्रक्रिया