Move to Jagran APP

बिक्रम में किशोरी से छेड़खानी पर थाने में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ मनचलों ने छेड़खानी कर दी। विरोध में महिलाओं ने थाने में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 12:16 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 12:16 AM (IST)
बिक्रम में किशोरी से छेड़खानी पर थाने में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बिक्रम में किशोरी से छेड़खानी पर थाने में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बिक्रम । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ मनचलों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर किशोरी के पिता व भाई को मारपीट कर आरोपितों ने जख्मी कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के जुटने पर आरोपित भाग निकले। घटना से गुस्साई महिलाएं थाने में पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए प्रदर्शन करने लगीं। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर विशाल, अभिषेक, आकाश, अवनीश एवं सूरज सहित अन्य लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर किशोरी घर में अकेली थी। अचानक पहुंचे मनचलों ने छेड़खानी का प्रयास किया। हो हल्ला करने पर मनचले भाग निकले। इसके बाद दुबारा बुधवार की दोपहर खेत में धान काटने के दौरान आरोपित पहुंच गए। किशोरी को पकड़ लिया। छेड़खानी करने लगे। किसी तरह बचकर शोर मचाते हुए वह स्वजनों के पास पहुंची। स्वजनों ने विरोध किया तो पिता व भाई की पिटाई कर दी गई। खगौल में छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

संसू, खगौल: घर की कुंडी तोड़कर छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित छठवीं की छात्रा ने खगौल थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर पुलिस ने रामनाथ साव के 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने बताया कि मंगलवार की देर रात उनकी बेटी घर में अकेली थी। करीब एक बजे अचानक उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। दौड़कर वे बेटी के कमरे में पहुंचे तो विकास उसके साथ जोर जबरदस्ती कर रहा था। स्वजनों को देखते ही विकास भाग खड़ा हुआ।

पीड़िता ने बताया कि विकास बाहर की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.