यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली पटना जंक्शन की कमान, चलायीं विशेष ट्रेनें
महिला दिवस के असवर पर बुधवार को पटना जंक्शन महिला कर्मियों के हवाले रहा। सुरक्षा से लेकर परिचालन तक सबकुछ की जिम्मेदारी उनके कंधों पर रहा।

पटना [जेएनएन]। बिहार के पटना जंक्शन पर बुधवार को नारी शक्ति का राज रहा। ट्रेन चलाने से लेकर ट्रेन रोकने तक और टिकट काटने से लेकर चेक करने तक की जवाबदेही महिला कर्मियों के हाथों में रही। जंक्शन स्थित रेल थाने में भी महिला पुलिासकर्मी सुरक्षा की कमान संभाल रहीं थीं। उन्होंने पटना से बक्सर तक दो ट्रेनों का परिचालन भी किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे ने यह अनोखी पहल की। पटना जंक्शन महिलाओं के हवाले रहा। दानापुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि महिला दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक आरके झा के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई। रेलवे की यह पहल महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: इस 'झांसी की रानी' के रोल मॉडल हैं पापा, टीवी के बाद फिल्मों में बना रही मुकाम
महिलाओं ने संभाला आरपीएफ पोस्ट
आरपीएफ पोस्ट पर भी महिलाएं ही तैनात रहीं। प्लेटफार्म पर चेकिंग के साथ सुरक्षा का जिम्मा पूरे दिन उनके ही जिम्मे रहा। रेल थाने में भी महिला कांस्टेबल से लेकर महिला अधिकारी तक तैनात रहीं।
महिला टीटीई तैनात
बुकिंग काउंटरों पर भी महिला रेलकर्मी ही तैनात रहीं। सूचना प्रसारण की जिम्मेवारी भी महिला कर्मियों पर ही रहा।
यह भी पढ़ें: तीन बेटियों पर खूब मिले ताने, पर दिनेश नहीं माने
बक्सर तक चलाईं दो ट्रेनें
महिला दिवस के अवसर पर बुधवार की सुबह 7:40 बजे पटना-बक्सर सवारी गाड़ी का परिचालन महिला सहायक लोको पायलट पिंकी कुमारी ने किया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे खुलने वाली सवारी गाड़ी को सहायक लोको पायलट रुबी कुमारी चलाकर पटना से बक्सर ले गयीं।