जानवरों को गोद लेने की इच्छा हो सकती है पूरी, बिल्ली से लेकर हाथी तक है उपलब्ध- लगेंगे इतने पैसे
अगर आप जानवरों को गोद लेना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। योजना के तहत आप अलग-अलग जानवरों को एक निर्धारित समय के लिए गोद ले सकते हैं। जानवरों को गोद लेने के लिए पटना जू के कार्यालय से दत्तक ग्रहण फॉर्म भरना होगा।
पिंटू कुमार, पटना: अगर आप जानवरों के प्रति प्रेम रखते हैं और उन्हें गोद स्वरूप लेना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पटना जू में 20 जुलाई 2012 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दत्तकग्रहण योजना की शुरुआत हुई है। योजना के तहत आप अलग-अलग जानवरों को एक निर्धारित समय के लिए गोद ले सकते हैं। सबसे कम 20 हजार रुपये की राशि देकर छह महीने के लिए बिल्ली, कबूतर, मोर और डेढ़ लाख रुपये में छह महीने के लिए हाथी और सबसे अधिक 19.88 लाख रुपये देकर आप तीन वर्ष के लिए जिराफ इंक्लोजर को गोद ले सकते हैं।
कैसे ले जानवरों को गोद
जानवरों को गोद लेने के लिए पटना जू के कार्यालय से 'दत्तक ग्रहण' फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आप जिस जानवर को निर्धारित समय के लिए गोद लेना चाहते हैं, उसकी निर्धारित राशि एक बार में ही जमा करनी होगी।
दत्तकग्रहणकर्ता को इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ
दत्तकग्रहणकर्ता को वन्यप्राणी दत्तक ग्रहण का प्रमाणपत्र ओर जू स्मारक दिया जाएगा। दत्तकग्रहणकर्ता का नाम प्रवेशद्वार या जानवर गृह के समीप पट्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा। जू के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रण पास, दत्तकग्रहण की पूरी अवधि तक चिड़ियाघर, शिशु उद्यान, मछलीघर और मिनी ट्रेन की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। दत्तकग्रहणकर्ता का नाम चिड़ियाघर के वार्षिक प्रतिवेदन में भी सम्मिलित किया जाएगा। दत्तकग्रहणकर्ता को वन्यप्राणियों को बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी और न ही इनके स्वामित्व का अधिकार होगा।
दत्तक ग्रहण के लिए वन्यप्राणियों की दर
वन्यप्राणी - छह माह - एक वर्ष
हाथी 1,50,000 2,25,000
जिराफ 1,20,000 1,80,000
गैंडा 1,00,000 1,50,000
हिप्पोपोटोमस1,00,000 1,50,000
शेर 1,00,000 1,50,000
बाघ 1,00,000 1,50,000
हिमालयन भालू 50,000 75,000
स्लॉथ बेयर 50,000 75,000
ऊदबिलाव 50,000 75,000
तेंदुआ 50,000 75,000
जेबरा 50,000 75,000
कैश्वरी 25,000 37,500
गोल्डन कैट 20,000 30,000
जंगल कैट 20,000 30,000
लैपर्ड कैट 20,000 30,000
प्रतिष्ठान, संस्थान और कंपनी के लिए गोद लेने की दर
वन्यप्राणी- एक वर्ष - दो वर्ष - तीन वर्ष - पांच वर्ष
हाथी 3,85,000 5,82,200 7,59,400 9,57,100
जिराफ 2,75,000 4,15,900 5,42,500 6,83,600
गैंडा 1,98,000 2,99,400 3,90,600 4,92,200
हिप्पोपोटामस 1,98,000 2,99,400 3,90,600 4,92,200
शेर 1,98,000 2,99,400 3,90,600 4,92,200
बाघ 1,98,000 2,99,400 3,90,600 4,92,200
हिमालयन भालू 1,10,000 1,66,400 2,17,000 2,73,400
स्लॉथ बेयर 1,10,000 1,66,400 2,17,000 2,73,400
ऊदबिलाव 1,10,000 1,66,400 2,17,000 2,73,400
तेंदुआ 1,10,000 1,66,400 2,17,000 2,73,400
जेबरा 1,10,000 1,66,400 2,17,000 2,73,400
चिम्पांजी 1,50,000 2,25,000 3,00,000 4, 00, 000
पंडुक केज 20,000 35,000 45000 60,000
कबूतर केज 20,000 35,000 45000 60,000
छोटा मोर केज 20,000 35,000 45000 60,000
एक वर्ष और तीन वर्ष के लिए
पीकॉक इंक्लोजर 1,00,000 -- 2,48,600
सारस क्रेन इंक्लोजर 1,00,000 -- 2,48,600
पेलिकॉन इंक्लोजर 1,50,000 -- 3,72,900
घडिय़ाल नर्सरी 2,00,000 -- 4,97,200
बंदर इंक्लोजर 3,00,000 -- 7,45,800
लेपर्ड इंक्लोजर 3,00,000 -- 7,45,800
लंगूर इंक्लोजर 20,0000 -- 4,97,200
एमू इंक्लोजर 1,00,000 -- 2,48,600
सियार इंक्लोजर 1,00,000 -- 2,48,600
बार्किंग डीयर इंक्लोजर 1,00,000 -- 2,48,600
हौग डीयर इंक्लोजर 1,00,000 -- 2,48,600
चीतल इंक्लोजर 3,00,000 -- 7,45,800
ऊदबिलाव इंक्लोजर 2,40,000 -- 5,96,600
कछुआ इंक्लोजर 1,00,000 -- 2,48,600
कृष्णमृग इंक्लोजर 5,00,000 -- 12,43,000
जेबरा इंक्लोजर 20,0000 -- 4,97,200
सांभर इंक्लोजर 30,00,00 -- 7,45,800
जिराफ इंक्लोजर 8,00,000 -- 1,98,8800
घड़ियाल इंक्लोजर 2,50,000 -- 6,21,500
काला बंदर इंक्लोजर 3,00,000 -- 7,45,800
बर्ड इंक्लोजर (ऑटर केज के निकट) 75,000 186450
बर्ड इंक्लोजर (ऑटर केज के सामने) 1,00,000 2,48,600
चिम्पांजी इंक्लोजर 3,00,000 -- 6,00,000