शराबी पति को जड़ा थप्पड़, फिर कॉलर पकड़ थाने खींच ले गई महिला
शराबी पति की आदत से तंग पत्नी ने एक दिन उसे बिना बताए उसे साथ लेकर थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगायी कि वह रोज-रोज शराब पीकर उसे पीटता है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।
पटना [जेएनएन]। अब बहुत हो गया। हुजूर सात साल से आजिज हैं। शराब बंदी के बावजूद तंग आ गये हैं। रोज -रोज शराब पीकर आता है और हमारे साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है। शुक्रवार की दोपहर शेरपुर बगही के निवासी आरती देवी अपने पति रविन्द्र कुमार का कॉलर पकड़े मनेर थाना पहुंची और थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह से गुहार लगाई कि उसे गिरफ्तार कर लें।
आरती ने बताया कि सात वर्ष पूर्व उसकी शादी बोकारो झारख्ण्ड के रविन्द्र कुमार से हुई थी। रविन्द्र को पीने की लत थी। जिस कारण आरती पति को छोड़ कर मायके में ही रहने लगी।जिसके बाद रविन्द्र भी ससुराल आ गया।आरती नें सोचा कि यहीं मायके में रहेंगे तो शराब नहीं पियेगें।
यहां वह नगर बस सेवा में चालक का कार्य करने लगा। मगर, शराब की लत नहीं छूटी। पत्नी के मना करने के बावजूद वह पीकर आता, उसकी पिटायी करता और गालियां देता था। आजिज होकर वह शुक्रवार को पति को लेकर बस से ही बाजार के बहाने मनेर आयी और ज्यों हीं थाने के समीप बस पहु्ंची कि पति को उतार कर कॉलर पकड़ घसीटते-घसीटते थाने में लेकर दनदनाती घुस गई।
पति लगाता रहा गुहार
थाने में पहुंचने के बाद पारो व देवदास जैसा हाल दिखा। रविन्द्र थाने में अपनी पत्नी से कह रहा था- आरती मुझ से भूल हो गई हमका माफी देय दो। अब आगे से ऐसी गलती नहीं करूंगा। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने सख्ती दिखाते हुए एक लाचार पत्नी की तरफ देखा और कहा-इसे ब्रेथ एनालाइजर लगाओ और हाजत में डालो। इधर इस वाकये को देखने के लिए थाने में भीड़ उमड़ पडी।