विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 की उम्र में IPS, 6 साल बाद इस्तीफा; अब बिहार की राजनीति में एंट्री की तैयारी में पूर्व 'लेडी सिंघम'

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:23 PM (IST)

Former IPS Officer Kamya Mishra ने 6 साल बाद नौकरी छोड़कर हलचल मचा दी थी। हाल ही में जदयू नेता ...और पढ़ें

पुलिस में शामिल होतीं आईपीएस काम्या मिश्रा और जदयू अध्यक्ष के साथ बिजनेसमैन काम्या। फोटो जागरण

पुलिस में शामिल होतीं आईपीएस काम्या मिश्रा और जदयू अध्यक्ष के साथ बिजनेसमैन काम्या। फोटो जागरण

HighLights

  1. 22 साल की उम्र में बनी थीं आईपीएस अधिकारी।

  2. 6 साल बाद नौकरी छोड़कर संभाला पारिवारिक व्यवसाय।

  3. जदयू नेता संजय झा से मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा ने IPS बनने के 6 साल बाद ही नौकरी छोड़कर हलचल मचा दी थी। तब उन्होंने SP (पुलिस अधीक्षक) का पद छोड़कर एक बड़ा बिजनेस संभाला था। अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

हाल ही में Kamya Mishra की तस्वीर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के साथ सोशल मीडिया में सामने आई, जिसके बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं कि वह नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से उनकी राजनीत‍िक पारी की शुरुआत कर सकती हैं।

कौन हैं काम्या काम्या मिश्रा?

काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में अपनी पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद उन्होंने सिविल सेवाओं की तैयारी की और महज 22 वर्ष की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल की थी।

काम्या मिश्रा वर्ष 2019 बैच की IPS अधिकारी रही हैं। शुरुआत में उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था, लेकिन 2021 में उन्होंने बिहार कैडर में ट्रांसफर करा लिया। उनकी पहली पोस्टिंग बिहार सचिवालय में हुई थी।

इसके बाद दरभंगा की ग्रामीण एसपी समेत कई पदों पर रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, जिससे उनकी पहचान एक सख्त और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में बनी।

दरभंगा में ग्रामीण एसपी रहते हुए उन्होंने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड की जांच में अहम भूमिका निभाई थी। इस मामले के पर्दाफाश के बाद वे चर्चा में आई थीं।

इससे पहले लालगंज में प्रशिक्षण अवधि के दौरान थाने की कमान संभालते हुए भी उनके काम करने के अंदाज की चर्चा हुई थी।

बिहार में उनके कामों की खूब तारीफ हो रही थी, लेकिन इसी बीच 6 अगस्त, 2024 को 28 वर्ष की उम्र में काम्या मिश्रा ने आईपीएस पद से इस्तीफा दे दिया था।

पिता का बिजनेस अंपायर, पति बिहार में IPS

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम्या ने इस्तीफा के पीछे कारण बताते हुए स्पष्ट किया था कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनके माता-पिता का बिजनेस भी है। ऐसे में उन्हें दोनों जगह ध्यान रखना था, जो कि मुश्किल था। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

आइपीएस सेवा छोड़ने के बाद काम्या मिश्रा वर्तमान में जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी की निदेशक हैं। काम्या मिश्रा के पति अवधेश दीक्षित साल 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो कि वर्तमान में बिहार के गोपालगंज में तैनात हैं। अवधेश ने IIT Bombay से बीटेक किया है।

बिहार में पति की पोस्टिंग के कारण Former IPS Officerकाम्या का राज्य से जुड़ाव बना रहा है। वे पिछले दिनों आरा में सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रही हैं।

इस पृष्ठभूमि में संजय झा के साथ उनकी मुलाकात को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है, लेकिन फिलहाल इसे राजनीति में प्रवेश का संकेत मानने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- बिहार की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा! ‘लेडी सिंघम’ की एक तस्वीर ने बढ़ाई अटकलें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।