विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश, रामविलास के बाद अब लालू प्रसाद की बारी? चिराग पासवान के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:00 AM (IST)

बिहार में सार्वजनिक स्थलों के नाम बदलने और महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग तेज हो गई है। चिराग ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री च‍िराग पासवान ने की लालू प्रसाद की आदमकद प्रत‍िमा लगाने की मांग। फाइल

केंद्रीय मंत्री च‍िराग पासवान ने की लालू प्रसाद की आदमकद प्रत‍िमा लगाने की मांग। फाइल

HighLights

  1. पटना मरीन ड्राइव गोलंबर का नाम रामविलास पासवान के नाम पर हो।

  2. चिराग पासवान ने नेताओं के योगदान को याद रखने की बात कही।

  3. बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने की मांग भी राजनीतिक चर्चा में।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में जगहों के नाम बदलने और महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों के नामकरण की मांग को लेकर सियासत तेज होती दिख रही है।

बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने की मांग के बाद अब राजधानी पटना के मरीन ड्राइव गोलंबर का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के नाम पर करने की मांग उठी है।

लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से यह मांग रखी। पार्टी के बिहार प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और राष्ट्रीय महासचिव सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 

मरीन ड्राइव गोलंबर का नाम रामविलास पासवान के नाम पर करने के साथ वहां उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की।

बख्तियारपुर के बाद नामकरण की मांगों का दौर

बिहार में नामकरण को लेकर यह मांग ऐसे समय उठी है, जब बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की चर्चा राजनीतिक स्तर पर जोर पकड़ रही है।

इसी बीच जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पार्टी का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखने की बात कही।

इन घटनाक्रमों के बीच अब लोजपा (रामविलास) की ओर से रामविलास पासवान के नाम पर सार्वजनिक स्थल का नाम रखने की मांग ने राजनीतिक चर्चा को और तेज कर दिया है।

चिराग पासवान ने उठाई बड़ी मांग

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस मांग के समर्थन में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण और लंबे समय तक योगदान रहा है।

उनका कहना है कि बिहार के लिए योगदान देने वाले हर महापुरुष के नाम पर ऐसी जगहों का नाम होना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें याद रख सके।

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पार्टी नेताओं ने उनके पिता रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हों, लालू प्रसाद हों या रामविलास पासवान, इन नेताओं के नाम पर स्थानों का नाम रखा जाना चाहिए और उनकी प्रतिमाएं भी लगाई जानी चाहिए।

'आने वाली पीढ़ी याद रखे'

चिराग पासवान ने नामकरण और प्रतिमा लगाने को केवल राजनीतिक मुद्दे के तौर पर नहीं, बल्कि बिहार के लिए योगदान देने वाले नेताओं को सम्मान देने से जोड़कर देखा।

उनका कहना है कि ऐसे प्रयासों से आने वाली पीढ़ी बिहार के लिए काम करने वाले महापुरुषों और नेताओं के योगदान को याद रख सकेगी।  

यह भी पढ़ें- पटना मरीन ड्राइव पर अब दिखेगा राम विलास पासवान का नाम? गोलंबर को लेकर उठी बड़ी मांग